गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 70 अंक गिरकर 60,836 पर बंद, निफ्टी 30 अंक टूटा; लेकिन SBI का शेयर सबसे ज्यादा उछला
- Hindi News
- Business
- BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: 3 November 2022 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
12 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन, यानी गुरुवार (3 नवंबर) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 70 अंकों की गिरावट के साथ 60,836 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 30 अंक गिरकर 18,052 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं सिर्फ 16 शेयरों में गिरावट रही।
SBI और टाइटन टॉप गेनर
SBI, टाइटन, UPL, बजाज ऑटो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल और डॉ रेड्डी समेत 24 शेयर्स निफ्टी-50 के गेनर्स रहे। टेक महिंद्रा, हिंडाल्को, पावर ग्रिड, आयशर मोटर्स, NTPC, INFY और टाटा मोटर्स समेत 25 शेयर्स निफ्टी के लूजर्स रहे।
PSU बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.52% की तेजी
वहीं NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 8 में तेजी देखने को मिली। PSU बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.52% की तेजी रही। बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, मीडिया, फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी में भी तेजी देखने को मिली। वहीं ऑटो, IT और मेटल सेक्टर में गिरावट रही।

सोने और चांदी में गिरावट, रुपया कमजोर
वहीं सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोना 50,114 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की बात करें तो ये 57,049 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 10 पैसे कमजोर हुआ है।

बुधवार को भी गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले बाजार में बुधवार (2 नवंबर) को भी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 215 अंकों की गिरावट के साथ 60,906 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 62 अंक फिसलकर 18,082 के स्तर पर बंद हुआ था।
News Collected From www.bhaskar.com