गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार: सेंसेक्स 170 अंक गिरकर 61,624 पर बंद, निफ्टी 20 अंक टूटा; Q2 रिजल्ट के बाद LIC का शेयर 6% चढ़ा
- Hindi News
- Business
- BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: 14 November 2022 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates
एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार (14 नवंबर) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 170 अंकों की गिरावट के साथ 61,624 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 20 अंक गिरकर 18,329 के स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं सिर्फ 13 शेयरों में गिरावट रही।
हिंडाल्को-अपोलो हॉस्पिटल टॉप गेनर
हिंडाल्को, अपोलो हॉस्पिटल, टाटा मोटर्स, ग्रासिम, पावर ग्रिड, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील समेत 26 शेयर्स निफ्टी के टॉप गेनर रहे। डॉ रेड्डी, कोल इंडिया, ITC, हिंदुस्तान यूनिलीवर, SBI, ICICI बैंक, नेस्ले इंडिया, ONGC, टाइटन समेत 24 शेयर्स निफ्टी के लूजर्स रहे।
Q2 रिजल्ट के बाद LIC का शेयर 6% चढ़ा
LIC का शेयर आज 36.50 रुपए यानी करीब 6% की तेजी के साथ 664.20 रुपए पर बंद हुआ। शुक्रवार को 30 सितंबर 2022 को खत्म दूसरी तिमाही (Q2FY23) के रिजल्ट आने के बाद LIC के शेयर में यह तेजी देखने को मिली। इस तिमाही में LIC का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 11 गुना बढ़कर 15,952.49 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की समान तिमाही में LIC का नेट प्रॉफिट 1,433.71 करोड़ रुपए था।
मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.40% की गिरावट
वहीं NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 6 में गिरावट रही। मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.40% की गिरावट देखने को मिली। FMCG सेक्टर में 1.35% की गिरावट रही। बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी गिरावट देखने को मिली। वहीं मेटल, रियल्टी, ऑटो, IT और फार्मा सेक्टर में तेजी रही।

सोने और चांदी में तेजी, रुपया कमजोर
वहीं सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी में तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट सोना 52,430 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की बात करें तो ये 61,583 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 48 पैसे कमजोर हुआ।

शुक्रवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले बाजार में शुक्रवार को तेजी रही थी। सेंसेक्स 1,181 अंक चढ़कर 61,795 पर बंद हुआ था। यह सेंसेक्स का पिछले एक साल का उच्चतम स्तर और अब तक का उच्चतम बंद स्तर है। उच्चतर स्तर 62,246 है, जो 19 अक्टूबर 2021 को बना था।
News Collected From www.bhaskar.com