शेयर बाजार का नया रिकॉर्ड: पहली बार सेंसेक्स 61,872 पर बंद हुआ, निफ्टी 75 अंक चढ़ा; NDTV के शेयर में 5% की तेजी
- Hindi News
- Business
- BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: 15 November 2022 Share Market, Trade BSE,5Nifty, Sensex Live News Updates
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, यानी मंगलवार (15 नवंबर) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 250 अंकों की तेजी के साथ 61,872 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 75 अंक बढ़कर 18,403 के स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी से बाजार लाइफ टाइम हाई के करीब पहुंच गया है।
क्लोजिंग बेसिस पर ऑलटाइम हाई बनाया
इंट्राडे बेसिस पर सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई 62245.43 और निफ्टी का ऑल टाइम हाई 18604.45 है, जो उसने 19 अक्टूबर 2021 को बनाया था। हालांकि, क्लोजिंग बेसिस पर सेंसेक्स ने आज नया ऑलटाइम हाई बनाया है। इससे पहले सेंसेक्स 11 नवंबर 2022 को 61,795 के लेवल पर बंद हुआ था। निफ्टी का क्लोजिंग बेसिस पर ऑलटाइम हाई 18,477 है, जो उसने 18 अक्टूबर 2021 को बनाया था।
पावर ग्रिड-ONGC टॉप गेनर
पावर ग्रिड, ONGC, ICICI बैंक, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प, अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ रेड्डी समेत 36 शेयर्स निफ्टी के टॉप गेनर रहे। HDFC लाइफ, ग्रासिम, सिप्ला, ITC, UPL, रिलायंस, बजाज फिनसर्व समेत 14 शेयर्स निफ्टी के लूजर्स रहे।
NDTV के शेयर में 5% की तेजी
वहीं NDTV का शेयर 18.20 रुपए यानी 5% की तेजी के साथ 383.05 रुपए पर बंद हुआ। दरअसल, सोमवार को SEBI ने गौतम अडाणी के ग्रुप को NDTV में 26% हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओपन ऑफर लाने की मंजूरी दे दी। इस वजह से आज NDTV के शेयर में यह तेजी देखने को मिली है।

NSE के 11 में से 8 सेक्टरों में तेजी
वहीं NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 8 में तेजी देखने को मिली। बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, IT, मेटल, फार्मा, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्टर में तेजी रही। FMCG, मीडिया और रियल्टी सेक्टर में गिरावट देखने को मिली।
सोने और चांदी में तेजी, रुपया मजबूत
वहीं सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी में तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट सोना 52,823 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की बात करें तो ये 62,270 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 17 पैसे मजबूत हुआ।

सोमवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले बाजार में सोमवार (14 नवंबर) को गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स करीब 170 अंकों की गिरावट के साथ 61,624 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 20 अंक गिरकर 18,329 के स्तर पर पहुंच गया था।
News Collected From www.bhaskar.com